गभाना: गभाना पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा
गभाना थाना पुलिस ने अवैध चाकू के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार के मुताबिक क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त के दौरान सोमना नहर से दौरऊ मोड़ जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध युवक खड़ा मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम निशान पुत्र अजीज निवासी बरौली थाना जवां व हाल निवासी हिना कालोनी खुर्जा देहात जनपद बुलंदशहर बताया