जगदीशपुर: जगदीशपुर थाना क्षेत्र में सीमेंट से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर और स्कूल बस की टक्कर, बच्चे बाल-बाल बचे
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर-सन्हौला मुख्य मार्ग पर योगीवीर के समीप ओवरलोड सीमेंट लदे ट्रैक्टर और स्कूल बस के बीच टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर का एक चक्का टूट गया। हालांकि, स्कूल बस में सवार बच्चों समेत किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।