करौं: मंडल टोला में सूर्याहु पर्व धूमधाम से मनाया गया
Karon, Deoghar | Apr 19, 2026 करौं प्रखंड मुख्यालय स्थित मंडल टोला में रविवार को सूर्याहु पर्व श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया। मुखिया प्रमिला देवी के आवास पर आयोजित इस अवसर पर पंडित अरूप ओझा ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई। प्रातःकाल श्रद्धालु सिकदार तालाब के किनारे उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए एकत्र हुए। महिलाओं, पुरुषों व युवाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भगवान भास्कर से सुख-समृद्धि की कामन