हज़ारीबाग: तनाव बना जानलेवा: आत्महत्या के बाद हजारीबाग में सड़कों पर आक्रोश
हजारीबाग के शिवपुरी निवासी योगेश कुमार मंडल ने मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद परिजनों ने शव के साथ शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल छठ तालाब स्थित सड़क को कई घंटे जाम रखा। मृतक के पिता ने बताया कि दो वर्ष पहले उनके छोटे बेटे की हत्या हुई थी, जिससे परिवार तनाव में था। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। पुलिस-प्रशासन मौके पर मौजूद है।