डंडा: गढ़वा शाहपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल
Danda, Garhwa | Jul 25, 2026 गढ़वा शाहपुर मार्ग पर डंडा थाना क्षेत्र के भिखही मोड़ के पास शनिवार को मोटरसाइकिल से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत रबदी गांव निवासी सुनीता कुमारी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, सुनीता कुमारी अपने रिश्तेदार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गढ़वा से वापस अपने घर लौट रही थीं।