फूलपुर: बीती रात माहुल-अंबारी मार्ग पर महिला से छीनी गई सोने की बाली, पुलिस पिकेट के पास हुई वारदात से मचा हड़कंप
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल-अंबारी मार्ग पर बीती देर रात बाइक सवार बदमाशों ने महिला के कान की सोने की बाली छीन ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया खास बात यह रही कि वारदात पुलिस पिकेट से कुछ ही दूरी पर हुई, जिससे पुलिस महकमे में भी अफरा-तफरी मच गई थी।