भानुप्रतापपुर: बीच रास्ते में ऑक्सीजन खत्म होने के कारण ग्राम मेड़ों निवासी संतोषी सेन की हुई मौत
दुर्गुकोंदल विकासखंड में एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई है।मेडो निवासी संतोषी सेन को सांप काटने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां मरीज की स्थिति देखते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।परंतु एंबुलेंस नहीं होने के चलते निजी वाहन में ऑक्सीजन लगाकर रवाना किया गया।परंतु बीच रास्ते में ही ऑक्सीजन खत्म होने के चलते रास्ते पर ही मौत हो गई।