शामली: शामली के आदर्श मंडी थाने की पुलिस ने नाबालिग लड़की को डरा-धमकाकर ले जाने के मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार किया
Shamli, Shamli | Jun 19, 2026 शुक्रवार की शाम 6 बजे थाना आदर्श मंडी से बताया गया कि 22 मई को थानाक्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को डरा—धमकाकर ले जाने के संबंध में पीड़िता के परिजनों ने शिकायत की थी, जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में वांछित मुजफ्फरनगर जनपद के गांव मुण्डभर निवासी अन्नू उर्फ योगेश कुमार नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।