चायल: कुड़ापूर में विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया, पति समेत 6 लोगों पर तहरीर
कौशाम्बी के चरवा थाना क्षेत्र के कूड़ापुर गांव में बुधवार रात विवाहिता रीता भारती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतका के भाई ने पति, सास, देवर और ननद समेत छह लोगों के खिलाफ सोमवार 6 बजे तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की