ठेठईटांगर: जोराम में अज्ञात अपराधियों ने स्कूल में की तोड़फोड़ पुलिस जांच में जुटी
जोराम स्थित संत कबीर स्कूल में अज्ञात अपराधियों ने घुसकर स्कूल के कमरे का ताला तोड़ा, और स्कूल के समान को तोड़फोड़ किए। अपराधियों ने स्कूल परिसर में रखी बाइक और स्कूल के वाटर सिस्टम को भी क्षति पहुंचा। 13 जुलाई की सुबह स्कूल प्रबंधन को जब घटना की जानकारी मिली तो, उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।