ओबरा: पिपरी में रोडवेज बस और इनोवा कार की भिड़ंत में दो लोग घायल, बारिश के दौरान हुआ हादसा
Obra, Sonbhadra | Jun 20, 2026 पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रोडवेज बस और इनोवा कार की आमने-सामने की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार की सुबह लगभग 8 बजे बीजपुर से मिर्जापुर जा रही रोडवेज बस की रनटोला के समीप जौनपुर से अंबिकापुर जा रही एक इनोवा कार से भिड़ंत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब क्षेत्र में बारिश हो रही थी।