अनूपपुर: भीषण गर्मी के कारण कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद, डीईओ ने जारी किया आदेश
जिले में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने अहम फैसला लिया है।कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।जारी आदेश के अनुसार यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। तेज गर्मी और लू के प्रकोप से बच्चों को बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है।