हुज़ूर: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को मुफ्त साइकिलें वितरित कीं
Huzur, Bhopal | Apr 1, 2026 भोपाल के मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा विद्यार्थियों को निशुल्क साइकिल वितरित किया गया। आपको बता दें कि बुधवार दोपहर करीब 2 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भोपाल में 'स्कूल चलें हम' अभियान के अंतर्गत 'राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम 2026' का शुभारंभ किया गया।