हुसैनगंज: छपिया के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल, सदर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुई मौत
हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के छपिया गांव के समीप रविवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की सहायता से सिवान सदर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के उसरी बाजार निवासी दरोगा प्रसाद का पुत्र रितेश कुमार बताया जा रहा है।