थाना कबरई पुलिस टीम ने अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ 1 नफर अभियुक्त जीतेन्द्र विश्वकर्मा पुत्र रामकुमार विश्वकर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम वीलादक्षिण थाना कबरई जिला महोबा को निर्माणाधीन हाइवे के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर उसे न्यायालय में पेश करने हेतु भेजा गया है।