रामपुर: हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोर की हुई मौत, जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने डीएम से मुआवजे की मांग की
Rampur, Rampur | Jun 15, 2026 सोमवार को दोपहर 12:00 बजे जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन कलेक्ट पहुंचे और जिलाधिकारी को एक पत्र सौंपा। मुस्तफ़ा हुसैन ने बताया कि शुक्रवार को ग्राम सूरज सिंह उर्फ नया गांव में करंट की चपेट में आकर एक किशोर की मौत हो गई थी। इस संबंध में मुआवजे की मांग को लेकर पत्र सोपा और साथ ही बिजली विभाग पर कार्रवाई की मांग की है।