ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर-इंदौर वीडियो कोच में रविवार रात लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे यात्री
ग्वालियर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रविवार रात करीब 11 बजे ग्वालियर से इंदौर जा रही एक वीडियो कोच बस में अचानक भीषण आग लग गई। पनिहार थाना क्षेत्र के हाईवे किनारे हुई इस घटना में बस धू-धू कर जलने लगी, हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।