गुना नगर: NH-46 चिंता हरण के पास दुखद घटना, माँ की तेरहवीं से पहले बेटे की मौत, परिवार में मातम
गुना | 1 मई 2026 – कैंट थाना क्षेत्र में 30 अप्रैल शाम 4 बजे नेशनल हाईवे-46 पर दर्दनाक हादसा हुआ। बरखेड़ा गिर्द निवासी पूरन आदिवासी (55) अपनी मां की 13वीं की चिट्ठियां बांटने दामाद के साथ जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। पूरन की मौके पर मौत हो गई, दामाद घायल है। मां की मौत के कुछ दिन बाद बेटे की मौत से परिवार में कोहराम है।