ग्वालियर गिर्द: जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, कोर्ट ने पुलिस पर भी जताई नाराजगी
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्वालियर की MP/MLA कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए भिंड पुलिस को अगली सुनवाई में उनकी मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मामले की जानकारी अधिवक्ता धर्मेंद्र शर्मा ने बुधवार दोपहर करीब 2 बजे दी।