चौपारण: बरही में पिकअप और साउंड सिस्टम चोरी मामले का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद
हजारीबाग पुलिस ने 11 सितंबर 2025 को करियातपुर से चोरी हुए पिकअप (JH12A-7419), साउंड सिस्टम और जनरेटर की चोरी का सफल उद्भेदन कर लिया है।एसडीपीओ बरही के नेतृत्व में बनी एसआईटी ने पहले दो आरोपियों—सुतीज कुमार सिंह और प्रकाश कुमार—को गिरफ्तार किया था। लगातार जांच के बाद गुप्त सूचना पर मुख्य आरोपी उदय कुमार उर्फ़ कृष्णा को पकड़ा गया।