भगवानपुर: 19.81 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार, इलेक्ट्रॉनिक तराजू व मोबाइल भी बरामद।
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के तेयाय ओपी पुलिस को नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। तेयाय ओपी प्रभारी कुमारी निकिता भारती के नेतृत्व में पुलिस ने चकनायत क्षेत्र में छापेमारी कर 19.81 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू तथा तीन मोबाइल फोन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।