गोरखपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सांसद रवि किशन ने पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया
पीएम नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में जनसेवा,सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्राचीन बुढ़िया माता मंदिर में सांसद रवि किशन शुक्ल ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि,शांति एवं निरंतर प्रगति की कामना की।इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं के साथ भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ