प्रतापगढ़: विश्व पृथ्वी दिवस पर करमदिया नर्सरी में जागरूकता का संदेश, पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प
विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर वन विभाग द्वारा करमदिया नर्सरी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण को लेकर व्यापक संदेश दिया गया। कार्यक्रम में डीएफओ सुरेश अग्रवाल और सीएफ विक्रम सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। रेंजर दिलीप सिंह सहित वन विभाग के अधिकारी, पर्यावरणविद, पीएफएमसी सदस्य, मीडिया प्रतिनिधि, स्कूली बच्चे और आमजन ने उ