सहेली से मिलने घर से निकली किशोरी के साथ इंस्ट्राग्राम मित्र द्वारा दुष्कृत्य किए जाने की घटना सामने आई है। शुक्रवार की रात पीड़िता ने परिजन के साथ थाना जाकर शिकायत दर्ज कराई। महिला पुलिस द्वारा बयान लेकर जांच शुरू की गई और आरोपी को अभिरक्षा से ले लिया। आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक यह घटना 27 फरवरी की है।