धरहरा: बंगलवा में पुलिस का बड़ा धावा, 873 बोतल विदेशी शराब जब्त, तस्करी नेटवर्क बेनकाब
किंग गोल्ड ब्रांड की 180 एमएल की 656 बोतल के साथ बंगलवा गांव निवासी छविला साह के 25 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार को गिरफ्तार कर शनिवार के दोपहर लगभग 1 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दरअसल मामला यह है कि लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के बंगलवा गांव में गुरुवार रात पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 873 बोतल विदेशी शराब बरामद की है।