आरा: कल्याणपुर गांव में स्कूल जाने के लिए घर से निकले एक छात्र का पीट- पीटकर हत्या कर फेंका गया शव बरामद
Arrah, Bhojpur | Mar 22, 2024 भोजपुर जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में स्कूल जाने के लिए घर से निकले एक छात्र का पीट- पीटकर हत्या कर फेंका गया शव बरामद हुआ है। उसका शव कल्याणपुर गांव के ही बांध के समीप परशुरामपुर बधार स्थित गेहूं के खेत से शुक्रवार की सुबह बरामद हुआ है। शव के मिलने से गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है।