आरा: बिहियां-बिहटा स्टेट हाईवे पर लहरी तिवारीडीह गांव के समीप ट्रक ने बाइक सवार 6 लोगों को रौंदा, 4 की मौत
Arrah, Bhojpur | Mar 22, 2024 शुक्रवार को पीरो थाना क्षेत्र के बिहियां-बिहटा स्टेट हाईवे पर लहरी तिवारीडीह गांव के समीप ट्रक ने दो बाइकों पर सवार 6 लोगों को रौंद दिया। हादसे में 3 लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति की आरा सदर अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई।