दुधि: गोविंदपुर में दो दिवसीय प्रशिक्षक शिविर शुरू, बनवासी सेवा आश्रम में आयोजन, स्वरोजगार पर दिया गया जोर
सोनभद्र के म्योरपुर विकासखंड स्थित गोविंदपुर के बनवासी सेवा आश्रम में मंगलवार को दो दिवसीय प्रशिक्षक शिविर का शुभारंभ हुआ। इस शिविर का उद्देश्य प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित करना है। आश्रम अध्यक्ष और साहित्यकार अजय शेखर ने असम से आए प्रशिक्षक प्रदीप और मोनदीप के साथ गमले में जल अर्पित कर इसका उद्घाटन किया।