कांके: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में सीटों में कटौती को लेकर छात्रों का उग्र प्रदर्शन
Kanke, Ranchi | Jul 20, 2026 डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में सीटों में कटौती को लेकर छात्रों ने सोमवार दोपहर करीब दो बजे उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कुलपति का पुतला फूंका और उनकी गाड़ी पर स्याही फेंकी। छात्रों ने प्रशासन पर ट्रेडिशनल और वोकेशनल पाठ्यक्रमों में सीटें घटाने तथा नामांकन में आरक्षण नियमों का सही पालन नहीं करने का आरोप लगाया है।