चम्पावत: चम्पावत क्षेत्र से गुमशुदा मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को आलमबाग, लखनऊ से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया
जनपद चम्पावत क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 16 मैं को प्रेम सिंह पुत्र कुंवर सिंह, निवासी दूयरी बलेनो चंपावत ने कोतवाली आकर एक किता तहरीर दी। बताया कि पत्नी पुष्पा उम्र 46 वर्ष (मानसिक रूप से अस्वस्थ) के दिनांक 10 मई को घर से बिना बताए कहीं चले चली गई है। सूचना के आधार पर कोतवाली चंपावत में गुमशुदगी दर्ज की थी।