शामली: शामली में कैमिस्ट एसोसिएशन के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारियों को सौंपा प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन
Shamli, Shamli | May 20, 2026 बुधवार की दोपहर 1 बजे शामली कैमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी शामली कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। पदाधिकारियों ने बताया कि दवा व्यवसासियों द्वारा आनलाइन दवा व्यापार के विरोध में एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल रखी गई है। उन्होंने अवैध आनलाइन दवा बिक्री व उससे उत्पन्न खतरे तथा छोटे कैमिस्टों के संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जनपदस्तरीय अधिकारियों को सौंपा।