नौबतपुर: नौबतपुर पुलिस ने छोटी कोपा गांव में छापेमारी कर एक व्यक्ति को दो देसी कट्टा और 11 जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
नौबतपुर पुलिस ने छोटी कोपा गांव में छापेमारी कर 50 वर्षीय प्रवीण वर्मा को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके घर से दो देसी कट्टा और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे थाना प्रभारी मंजीत ठाकुर ने बताया कि हथियार समेत गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया गया है और अग्रत्तर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।