चेनारी: मुहर्रम को लेकर चेनारी में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की
Chenari, Rohtas | Jun 25, 2026 मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को शाम पांच बजे चेनारी पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार, बस स्टैंड, गांधी चौक, नवरत्न बाजार मुख्य बाजार सहित संवेदनशील इलाकों से गुजरा।
फ्लैग मार्च का नेतृत्व थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने किया।