सोनीपत: गोहाना रोड रेलवे ओवरब्रिज को मिशन रोड से पीडब्ल्यूडी ने 2 दिन के लिए किया बंद
सोनीपत शहर के गोहाना रोड रेलवे ओवरब्रिज को रविवार को दो दिन के लिए मिशन रोड से बंद कर दिया है। गोहाना रोड रेलवे ओवरब्रिज पर मास्टिक लेयर बिछाने का कार्य किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रशांत कौशिक ने बताया कि मास्टिक लेयर बिछाने को लेकर ट्रफिक पुलिस.को अवगत कराया है।