सोनीपत: सेरसा चुनाव ड्यूटी में जाते समय शिक्षा विभाग के कर्मचारी की हुई मौत
सोनीपत में चुनावी ड्यूटी पर तैनात शिक्षा विभाग के कर्मचारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। कर्मचारी सोनीपत के गांव पुगथला में स्तिथ सरकारी स्कूल में बतौर क्लर्क के पद पर था। जानकारी के मुताबिक मृतक बिरेंद्र सोनीपत के गांव गंगाना का रहने वाला था। कल सोनीपत के गांव सेरसा जाटी चुनावी ड्यूटी में लगी थी।