सोनीपत: गोहाना रोड रेलवे फ्लाईओवर को पी.डब्ल्यू.डी. ने 2 दिन के लिए फिर किया बंद
गोहाना रोड रेलवे फ्लाईओवर को पी.डब्ल्यू.डी. ने फिर से मिशन रोड की तरफ से 2 दिन के लिए बंद कर दिया है। रविवार को फ्लाईओवर बंद होने के कारण मिशन चौक की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को परेशानियां झेलनी पड़ी। यहीं नहीं फ्लाईओवर बंद होने के कारण क्षेत्र की मार्किट के व्यापारियों पर भी इसका असर पड़ेगा।