सोनीपत: सुभाष नगर में पेयजल समस्या से परेशान होकर क्षेत्रवासियों ने नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन
सोनीपत शहर के सुभाष नगर में पेयजल समस्या से परेशान होकर क्षेत्रवासियों ने रविवार को नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। काफी संख्या में एकत्रित हुए लोगों ने कहा कि निगम अधिकारियों को कई बार उन्होंने अपनी समस्या बताई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। मजबूर होकर उन्होंने निगम के खिलाफ प्रदर्शन करना पड़ रहा है।