सुल्तानगंज: सुल्तानगंज स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई, महिला बोगी, चैन पुलिंग और गंदगी फैलाने पर 7 लोग पकड़े गए
सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने विशेष जांच अभियान चलाते हुए रेलवे एक्ट के तहत कुल सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। आरपीएफ पोस्ट से मिली जानकारी के अनुसार, महिला कोच में अनधिकृत रूप से यात्रा करने के आरोप में तीन पुरुष यात्रियों को पकड़ा गया। वहीं ट्रेन में बिना वजह चैन पुलिंग करने के मामले में एक यात्री को हिरासत में लिया गया। इसके अलावा स्टेशन परिसर और