डेहरी: बकरीद को लेकर रोहतास में सुरक्षा कड़ी, 411 जगहों पर तैनात किए गए मजिस्ट्रेट
Dehri, Rohtas | May 27, 2026 बकरीद को लेकर रोहतास में सुरक्षा कड़ी, 411 जगहों पर मजिस्ट्रेट तैनात रोहतास जिले में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिला पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलेभर में 411 स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है।