सवायजपुर: लोनार क्षेत्र में गर्रा नदी से सीप तस्करी मामले में जांच रिपोर्ट भेजी गई, एएसपी ने कहा- हर हाल में होगी कार्रवाई
लोनार थाना क्षेत्र में गर्रा नदी से सीप तस्करी के मामले में तीन दिन बीत जाने के बाद भी ठोस कार्रवाई न होने से सवाल उठने लगे हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन ने अब जांच प्रक्रिया तेज करने का दावा किया है। बताते चलें कि बीते शनिवार की भोर पहर में लोनार थाना पुलिस ने एक पिकअप वाहन पर लदी भारी मात्रा में सीप बरामद कर 3 लोगों को हिरासत में लिया था।