गोरखपुर: महायोगी गोरक्षनाथ चिकित्सालय में पल्मोनरी फंक्शन एवं ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया प्रयोगशाला का उद्घाटन
महायोगी गोरक्षनाथ चिकित्सालय में पल्मोनरी फंक्शन एवं ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया प्रयोगशाला का उद्घाटन शुक्रवार को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुरिंदर सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह प्रयोगशाला श्वसन रोगों के निदान के लिए एक उन्नत सुविधा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।