गोरखपुर: गोरखपुर में गोली लगने से घायल सगी बहनों और सिरफिरे युवक से डीआईजी ने की मुलाकात, घटना स्थल का किया निरीक्षण
गोरखपुर के सिविल लाइन में एक सिरफिरे युवक ने सगी बहनों को गोली मारने के बाद अपने आप को गोली से उड़ा लिया जिसके बाद तीनों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। डीआईजी ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों से मुलाकात किया और घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए जानकारी ली और सीसीटीवी कैमरे को देखा और कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।