गोरखपुर: गोरखपुर के वरिष्ठ पत्रकार कृपाशंकर पांडेय के निधन पर शोक व्यक्त किया गया
गोरखपुर के वरिष्ठ पत्रकार, यूएनआई के पूर्व ब्यूरो चीफ, गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के संस्थापक कोषाध्यक्ष और कई महत्वपूर्ण पत्रकार संगठनों में शीर्ष पंक्ति दायित्वों का निर्वहन करने वाले कृपाशंकर पांडेय जी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। उनके निधन पर गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में शोक सभा आहुत कर पत्रकारों ने गहरा दुख प्रकट किया।