हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत चेचकपी पंचायत के कारीचट्टान आदिवासी बहुल क्षेत्र में बुधवार सुबह आठ बजे के करीब अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आने से पांच मवेशियों की मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र के गरीब किसानों को भारी आर्थिक क्षति पहुंची है।