सिमडेगा: सिमडेगा की वादियों ने जीता पर्यटकों का दिल, कोलकाता से आए सैलानियों ने साझा किए अनुभव
सिमडेगा: गुरुवार सुबह 11 बजे कोलकाता से सिमडेगा घूमने आए पर्यटकों ने जिले की प्राकृतिक सुंदरता को लेकर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि सिमडेगा की हरियाली, शांत वातावरण, पहाड़, झरने और प्राकृतिक नज़ारे बेहद आकर्षक हैं। पर्यटकों ने इसे प्रकृति प्रेमियों के लिए शानदार पर्यटन स्थल बताते हुए कहा कि यहां बिताया गया समय यादगार रहा।