सदर: रामबाग स्थित राजकीय जिला डिजिटल पुस्तकालय में छात्रों ने प्रति माह ₹500 रखरखाव शुल्क का किया विरोध
Sadar, Allahabad | Jun 2, 2026
प्रयागराज के रामबाग स्थित राजकीय जिला डिजिटल पुस्तकालय में छात्रों से प्रति माह 500 रूपए रखरखाव शुल्क वसूले जाने के विरोध में छात्रों ने नगर निगम का घेराव किया। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का कहना है कि प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने 1 अप्रैल 2026 के आदेश से यह शुल्क अनिवार्य कर दिया। जबकि पुस्तकालय पहले निःशुल्क सेवा के तौर पर संचालित होता