बेगूसराय: रजौरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार वासियों के अपमान के विरोध में अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका
रजौरा में शुक्रवार की शाम 4:00 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार वासियों के अपमान के विरोध में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला फूका. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. इस मौके पर संबोधित करते हुए नगर विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने बिहार वासियों को अपमानित करने का काम किया है.