Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
image
image
image
image
image

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 412, दिनांक 25.07.2026 ***************************** नई सरकार की सेवा, संकल्प एवं समर्पण के 100 दिन पूर्ण होने पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन * **************************** आज दिनांक 25.07.2026 को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार, शेखपुरा में नई सरकार की "सेवा, संकल्प एवं समर्पण के 100 दिन" पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य श्री ललन प्रसाद, जिला परिषद् शेखपुरा के उपाध्यक्ष श्री पंकज कुमार, जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, भूमि सुधार उपसमाहर्ता सहित अन्य गणमान्य अतिथियों को जल-जीवन-हरियाली अभियान के प्रतीक स्वरूप पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में जवाहर नवोदय विद्यालय, शेखपुरा के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गान गाया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं लाभार्थियों को सम्मानित एवं लाभान्वित किया गया। जीविका दीदियों, प्रगतिशील किसानों तथा विभिन्न कार्यालयों के उत्कृष्ट कर्मियों सहित कुल 27 व्यक्तियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत पेंशन एवं अंतरजातीय विवाह योजना से संबंधित 07 लाभुकों को स्वीकृति-पत्र वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए, जबकि श्रम संसाधन विभाग द्वारा 10 श्रमिकों को श्रम कार्ड वितरित किए गए। उद्योग विभाग द्वारा मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत 10 लाभार्थियों को तृतीय किस्त की स्वीकृति-पत्र प्रदान किए गए। भूमिहीन परिवारों को आवास हेतु 32 लाभुकों के बीच भू-पर्चा का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 33 टीबी रोगियों को पोषण सहायता हेतु टीबी किट प्रदान की गई। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा 10 लाभार्थियों को राशन कार्ड वितरित किए गए। वहीं, जिला परिवहन कार्यालय द्वारा हिट एंड रन योजना के अंतर्गत 02 लाभार्थियों को ₹2-2 लाख की अनुग्रह राशि का चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान राज्यस्तरीय समारोह का सीधा लाइव टेलीकास्ट भी प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा "सेवा, संकल्प एवं समर्पण " की परिकल्पना, सरकार के प्रथम 100 दिनों में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों, उपलब्धियों तथा भविष्य की विकास रणनीति पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। जिला स्तर पर लगभग पाँच मिनट की एक विशेष डॉक्यूमेंट्री का भी प्रदर्शन किया गया, जिसमें विगत 100 दिनों में शेखपुरा जिले में हुए उल्लेखनीय कार्यों एवं उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण किया गया। डॉक्यूमेंट्री में मॉडल स्कूल, डिग्री कॉलेज, सहयोग शिविर, ऑनलाइन डिजिटल कक्षाओं की शुरुआत तथा प्रगति एवं समृद्धि यात्रा के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं क्रियान्वयन से संबंधित उपलब्धियों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। जिले के विभिन प्रखंडों में कुल 04 डिग्री कॉलेज का संचालन किया गया है। सभी प्रखंडों में कुल 06 मॉडल स्कूलों का संचालन किया गया हैl जिले मे ऑनलाइन डिजिटल लाइव क्लास की शुरुआत किया गया, जिसमे कक्षा 9 से 12वी तक के सरकारी स्कूलों के छात्रों को आधुनिक और तकनीकी शिक्षा प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रखंड कार्यालयों तथा नगर निकाय कार्यालयों एवं पंचायत भवन/पंचायत सरकार भवनों में भी लाइव प्रसारण से माननीय मुख्यमंत्री महोदय का संदेश आमजनों ने सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर पर जिला स्तर कार्यक्रम में अपर समाहर्ता शेखपुरा , उप विकास आयुक्त शेखपुरा, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) शेखपुरा, सिविल सर्जन शेखपुरा, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शेखपुरा, जिला परिवहन पदाधिकारी शेखपुरा, भूमि सुधार उपसमाहर्ता शेखपुरा, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी,जिला गोपनीय शाखा, शेखपुरा, जिला विकास पदाधिकारी शेखपुरा। जिला शिक्षा पदाधिकारी शेखपुरा, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, जीविका दीदियाँ तथा बड़ी संख्या में लाभुक एवं आमजन उपस्थित रहे। डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

5 views | Sheikhpura, Bihar | Jul 25, 2026

MORE NEWS

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के 'सेवा, संकल्प, समर्पण' के 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura CMO Bihar 

#100DaysOfCMSamrat
#SevaSankalpSamarpanKe100Din
#BiharProgress
#DevelopedBihar
#NewBihar
#GoodGovernance

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के 'सेवा, संकल्प, समर्पण' के 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura CMO Bihar #100DaysOfCMSamrat #SevaSankalpSamarpanKe100Din #BiharProgress #DevelopedBihar #NewBihar #GoodGovernance

Sheikhpura, Bihar | Jul 25, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 410, दिनांक 24.07.2026          
  *****************************
  *'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश* 
*****************************
         आज दिनांक 24 जुलाई 2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर अपनी बात जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष रखी। आज के इस कार्यक्रम में आम जनता से कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के उपरांत उसका मुआवजा दिलाने, जमीन का परमार्जन कराने, बिजली बिल में सुधार कराने, पेयजल की आपूर्ति कराने, जमीन मापी कराने, प्राथमिकी दर्ज कराने, मारपीट करने, रास्ता बनवाने, मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने, बिजली तार को घर से हटवाने, केस उठने की धमकी देने, नाली को साफ सफाई कराने, सौच जाने के क्रम में छेड़खानी करने, जमावंदी में सुधार कराने, गालि गालोज एवं मारपीट करने, वृदावन पहाड़ को विरासत की सूची में शामिल करने, सिंचाई कार्य हेतु बोरिंग तक तार लगवाने, घाटकोसुम्भा उच्च विद्यालय का बाउंड्री बाल किया गया था लेकिन ढह गया जिसकी जांच कराने, पइन की सफाई करवाने, राशन कार्ड बनवाने, रसीद कटवाने आदि से संबंधित मामले प्राप्त हुआ। 
       जिला पदाधिकारी महोदय ने स्वयं प्रत्येक फरियादी को अपने पास बुलाकर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। आवेदनों की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने मौके पर ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित कर इन मामलों की निष्पक्ष जांच करने और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट लहजे में कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि 
"जो भी आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनका निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। किसी भी परिवादी को अपने काम के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें,"
इस अवसर पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह जिला जनता दरबार प्रभारी पदाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी और संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन की इस पहल से फरियादियों में उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं का निराकरण अब समयबद्ध तरीके से हो सकेगा।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 410, दिनांक 24.07.2026 ***************************** *'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश* ***************************** आज दिनांक 24 जुलाई 2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर अपनी बात जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष रखी। आज के इस कार्यक्रम में आम जनता से कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के उपरांत उसका मुआवजा दिलाने, जमीन का परमार्जन कराने, बिजली बिल में सुधार कराने, पेयजल की आपूर्ति कराने, जमीन मापी कराने, प्राथमिकी दर्ज कराने, मारपीट करने, रास्ता बनवाने, मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने, बिजली तार को घर से हटवाने, केस उठने की धमकी देने, नाली को साफ सफाई कराने, सौच जाने के क्रम में छेड़खानी करने, जमावंदी में सुधार कराने, गालि गालोज एवं मारपीट करने, वृदावन पहाड़ को विरासत की सूची में शामिल करने, सिंचाई कार्य हेतु बोरिंग तक तार लगवाने, घाटकोसुम्भा उच्च विद्यालय का बाउंड्री बाल किया गया था लेकिन ढह गया जिसकी जांच कराने, पइन की सफाई करवाने, राशन कार्ड बनवाने, रसीद कटवाने आदि से संबंधित मामले प्राप्त हुआ। जिला पदाधिकारी महोदय ने स्वयं प्रत्येक फरियादी को अपने पास बुलाकर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। आवेदनों की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने मौके पर ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित कर इन मामलों की निष्पक्ष जांच करने और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट लहजे में कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि "जो भी आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनका निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। किसी भी परिवादी को अपने काम के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें," इस अवसर पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह जिला जनता दरबार प्रभारी पदाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी और संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन की इस पहल से फरियादियों में उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं का निराकरण अब समयबद्ध तरीके से हो सकेगा। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jul 24, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 411, दिनांक 24.07.2026          
  *****************************
भारत की जनगणना 2027 के क्रम में जिला जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार करने हेतु श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में चार्ज पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय कर्मियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 24.07.2026 को आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत जिला में आमजनो को आधारभूत सुविधाओं यथा- शिक्षा, स्वास्थ, पेयजल, स्वच्छता, संचार, परिवहन, सम्पर्कता, बैंक, विद्युत/ईंधन की उपलब्धता, भूमि उपयोग, सिंचाई एवं कृषि के क्षेत्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी राजस्व ग्रामवार जानकारी एकत्र की जानी है। इन सुविधाओं से संबंधित जानकारी के द्वारा सरकार के द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं का लाभ के संबंध में तथा इन सुविधाओं की स्थिति की जानकारी प्राप्त होना है, जो जिले के विकास से संबंधित इन्डेक्स तैयार करने तथा भविष्य में इन क्षेत्रों की विकास की योजनाएॅं तैयार करने में महत्व भूमिका होगी। इस अवसर पर श्री लखींद्र पासवान, अपर समाहर्ता, अपर जिला जनगणना अधिकारी -सह- जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी (जनगणना) - श्री रवि चैधरी एवं श्री दीपक कुमार, चार्ज अधिकारी (ग्रामीण) -सह- प्रखंड विकास पदाधिकारी, शेखपुरा, चेवाड़ा एवं घाटकुसुम्भा,  अपर चार्ज अधिकारी (ग्रामीण) -सह- सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, शेखपुरा एवं चेवाड़ा/ प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, घाटकुसुम्भा, सभी क्षेत्रीय कर्मी (राजस्व कर्मचारी/पंचायत सचिव/कृषि समन्वयक/ग्राम आवास सहायक/ डाटा इन्ट्री ऑपरेटर आदि उपस्थित थें।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 411, दिनांक 24.07.2026 ***************************** भारत की जनगणना 2027 के क्रम में जिला जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार करने हेतु श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में चार्ज पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय कर्मियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 24.07.2026 को आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत जिला में आमजनो को आधारभूत सुविधाओं यथा- शिक्षा, स्वास्थ, पेयजल, स्वच्छता, संचार, परिवहन, सम्पर्कता, बैंक, विद्युत/ईंधन की उपलब्धता, भूमि उपयोग, सिंचाई एवं कृषि के क्षेत्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी राजस्व ग्रामवार जानकारी एकत्र की जानी है। इन सुविधाओं से संबंधित जानकारी के द्वारा सरकार के द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं का लाभ के संबंध में तथा इन सुविधाओं की स्थिति की जानकारी प्राप्त होना है, जो जिले के विकास से संबंधित इन्डेक्स तैयार करने तथा भविष्य में इन क्षेत्रों की विकास की योजनाएॅं तैयार करने में महत्व भूमिका होगी। इस अवसर पर श्री लखींद्र पासवान, अपर समाहर्ता, अपर जिला जनगणना अधिकारी -सह- जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी (जनगणना) - श्री रवि चैधरी एवं श्री दीपक कुमार, चार्ज अधिकारी (ग्रामीण) -सह- प्रखंड विकास पदाधिकारी, शेखपुरा, चेवाड़ा एवं घाटकुसुम्भा, अपर चार्ज अधिकारी (ग्रामीण) -सह- सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, शेखपुरा एवं चेवाड़ा/ प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, घाटकुसुम्भा, सभी क्षेत्रीय कर्मी (राजस्व कर्मचारी/पंचायत सचिव/कृषि समन्वयक/ग्राम आवास सहायक/ डाटा इन्ट्री ऑपरेटर आदि उपस्थित थें। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jul 24, 2026