समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 411, दिनांक 24.07.2026
*****************************
भारत की जनगणना 2027 के क्रम में जिला जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार करने हेतु श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में चार्ज पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय कर्मियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 24.07.2026 को आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत जिला में आमजनो को आधारभूत सुविधाओं यथा- शिक्षा, स्वास्थ, पेयजल, स्वच्छता, संचार, परिवहन, सम्पर्कता, बैंक, विद्युत/ईंधन की उपलब्धता, भूमि उपयोग, सिंचाई एवं कृषि के क्षेत्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी राजस्व ग्रामवार जानकारी एकत्र की जानी है। इन सुविधाओं से संबंधित जानकारी के द्वारा सरकार के द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं का लाभ के संबंध में तथा इन सुविधाओं की स्थिति की जानकारी प्राप्त होना है, जो जिले के विकास से संबंधित इन्डेक्स तैयार करने तथा भविष्य में इन क्षेत्रों की विकास की योजनाएॅं तैयार करने में महत्व भूमिका होगी। इस अवसर पर श्री लखींद्र पासवान, अपर समाहर्ता, अपर जिला जनगणना अधिकारी -सह- जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी (जनगणना) - श्री रवि चैधरी एवं श्री दीपक कुमार, चार्ज अधिकारी (ग्रामीण) -सह- प्रखंड विकास पदाधिकारी, शेखपुरा, चेवाड़ा एवं घाटकुसुम्भा, अपर चार्ज अधिकारी (ग्रामीण) -सह- सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, शेखपुरा एवं चेवाड़ा/ प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, घाटकुसुम्भा, सभी क्षेत्रीय कर्मी (राजस्व कर्मचारी/पंचायत सचिव/कृषि समन्वयक/ग्राम आवास सहायक/ डाटा इन्ट्री ऑपरेटर आदि उपस्थित थें।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura
9 views | Sheikhpura, Bihar | Jul 24, 2026