मंगलवार को करीब 9 बजे सेमीरिटर्न स्कूल के पास आरटीओ रिंकू शर्मा ने स्कूल के वाहनों की चेकिंग के लिए सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान आरटीओ की कार्रवाई से स्कूली वाहन और ऑटो चालको में हड़कंप मच गया। चेकिंग के चलते ऑटो और वैन चालकों ने बच्चों को स्कूल के बाहर छोड़कर भाग गए। बच्चों को स्कूल तक पैदल ही जाना पड़ा।